Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

वायुसेना का बयान- 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी

उधर, आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।

11 May 2025

वायुसेना का बयान- 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच भले संघर्ष विराम की घोषणा हो गई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने रविवार दोपहर सशस्त्र बलों का 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी होने का ऐलान किया है। उधर, आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर आज सुबह बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। इसी बीच भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि चूंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है इसलिए समय रहते विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह भी किया है। वायुसेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।

उधर, संघर्ष विराम की घोषणा होने के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच 12 मई को वार्ता होनी है, जिसमें लिखित तौर पर समझौता होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ शीर्ष बैठक में इसी के सम्बन्ध में चर्चा हुई है।

संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती राज्यों में स्थिति सामान्य दिख रही है। श्रीनगर, बारामूला, उरी, पुंछ में भी रातभर ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली है। राजस्थान के बाड़मेर में भी स्थिति सामान्य दिख रही है। पंजाब के पठानकोट में स्थिति सामान्य दिखाई दी। अमृतसर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की थी, लेकिन रेड अलर्ट खत्म होने के बाद गतिविधियां सामान्य हो गई हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायुसेना का बयान- 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी
उधर, आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News